धनबाद(DHANBAD) आसन्न लोक सभा चुनाव 2024 के बाबत क्रिटिकल और वर्नरेबल बूथों के निर्धारण को लेकर विशेष दिशानिर्देश दिए गए l एसएसपी ने क्रिटिकल और वर्नरबल बूथों के चिन्हितीकरण कार्य पर गति लाने का निर्देश दिया। उन्होने निर्वाचन आयोग द्वारा बूथों के चिन्हांकन के तय मानको के आधार पर कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान एसएसपी ने विगत चुनाव में हिंसा, विवाद या कम मतदान वाले बूथों को चिन्हित कर उन बूथ पर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने वैसे बूथों के चिन्हांकन कार्यों में सभी संबंधित पदाधिकारीयों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने की बात कही।
इसके अतिरिक्त चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के आवासन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ साथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश भी महोदय द्वारा दिया गया l शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ निरंतर अभियान चलाते हुए इंटर स्टेट चेकपोस्ट व डिस्ट्रिक्ट चेकपोस्ट पर पूरी मुस्तैदी से कार्य करने को कहा गया l

समीक्षा बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन, पुलिस अधीक्षक (नगर) अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कपील चौधरी समेत जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत जिले के सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे l

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply