पश्चिम बंगाल आसनसोल के जामुड़िया में एक BJP नेता के घर हुआ बम ब्लास्ट..

आसनसोल,(ASANSOL)पश्चिम बंगाल आसनसोल के जामुड़िया इलाके मे भाजपा नेता काजल गोराई के घर हुए बम धमाके के बाद पुरे इलाके मे हड़कंप है, स्थानीय लोगों की अगर माने तो जब भाजपा नेता काजल गोराई के घर बम ब्लास्ट हुआ तब उनके घर मे दो महिलाएं थी परंतु वो घर मे नही थे,

बम के धमाके की आवाज को सुन काजल के घर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई काजल के परिजनों का आरोप है की उनके घर पर किसी ने बम से हमला किया है, जिस हमले के पीछे तृणमूल नेताओं का हाँथ हो सकता है,

वहीं टीएमसी के पश्चिम बर्धमान जिलाध्यक्ष नोरेन चक्रवर्ती ने कहा है की भाजपा नेता काजल गोराई अपने घर मे बम बाँधने का काम करता था और वह रामनवमी के मौके पर माहौल बिगाड़ने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने व अशांति फैलाने के लिए इन बमो को इस्तेमाल करने वाला था, पर उससे पहले वह बम उसके घर मे ही ब्लास्ट हो गया, नोरेन चक्रवर्ती ने काजल की अविलम्ब गिरफ़्तारी की मांग करते हुए कहा की वह इस घटना की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे..

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव को रिपोर्ट