धनबाद (DHANBAD) संघ लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा (UPSC 2023) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने देश भर में टॉप किया। दूसरे नंबर पर अनिमेष प्रधान और तीसरे नंबर पर दोनुरू अनन्या रेड्डी रही। IAS, IPS, IFS समेत 1143 वैकेंसी के लिए 1016 उम्मीदवारों सिलेक्ट किये गये।
जिन भी उम्मीदवारों ने UPSC की परीक्षा दी थी, उनके अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। वहीं 355 कैंडिडेट्स का रिजल्ट प्रोविजनल रखा गया है।
UPSC टॉप कर IAS बने आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग IPS के पद पर कार्यरत हैं। बीते साल ही उन्होंने IPS परीक्षा क्लियर की थी। उनके पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में एएओ के पद पर कार्यरत हैं, जबकि एक छोटी बहन नई दिल्ली से सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही है।
जमशेदपुर की स्वाती और गढ़वा DC की बेटी ने भी UPSC में मारी बाजी*
वहीं सिविल सेवा परीक्षा 2023 में इस बार झारखंड के 24 से ज्यादा अभियार्थियो ने सफलता हासिल की है.. । झारखंड की बेटी स्वाति ने 17वां रैंक हासिल किया है। स्वाति जमशेदपुर के कालिका नगर मानगो की रहने वाली है। उनके पिता संजय शर्मा रिटायर्ड फौजी हैं। गढ़वा डीसी शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर को 89वां रैंक मिला है। रांची की मोनिका पटेल ने भी UPSC क्रैक किया है। मोनिका को 708वां रैंक मिला है। रांची के सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड दरभंगा हाउस में पोस्टेड मुख्य प्रबंधक वीरेश कुमार के बेटे वैभव कुमार ने 151वां रैंक हासिल किया है।
धनबाद के कतरास की बेटी नाजिल उमर अंसारी ने 311 वा रैंक हासिल किया है… वो अभी आईपीएस की ट्रेनिंग हैदराबाद में ले रही है…वहीं तोपचांची की बहु मोनिका पटेल को भी यूपीएससी में 708 वा रैंक हासिल किया है..,
नरकोपी की रहने वाली मोनिका फिलहाल बिहार के दरियापुर में सीओ के पद पर कार्यरत है.. वहीं आईआईटी आईएसएम धनबाद के आधा दर्जन छात्रों ने भी यूपीएससी की परीक्षा क्रैक किया है,.. जिसमें शिवांग और बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र अंकुर सिंह शामिल है…अंकुर बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने है..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक की रिपोर्ट

Leave a Reply