धनबाद(DHANBAD)निरसा। देशभर में रामनवमी और चैत्र नवरात्रि की धूम है. गांव-गांव में अखाड़े की तैयारी चल रही है. पर्व को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट पर है. जगह-जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.निरसा एसडीपीओ लगातार क्षेत्रो में निकल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है।
रामनवमी का त्योहार पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाता है. सैकड़ों स्थानों पर अखाड़े स्थापित किये जाते हैं. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अखाड़े का आयोजन किया जाता है. अष्टमी की रात से नवमी की सुबह तक और फिर नवमी की शाम से देर रात तक लोग अखाड़े में प्रदर्शन करते हैं. वहीं, विजयादशमी के दिन चैत्र नवरात्रि का विसर्जन भी होता है. इस दौरान हर जगह भारी भीड़ जमा हो जाती है. इस त्योहार को देखते हुए धनबाद जिला प्रशासन ने भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है।
अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पहले से ही की जा रही है. वहीं, थाना स्तर से भी गश्ती तेज कर दी गयी है. इस बीच धनबाद एसएसपी एच पी जनार्धन व ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है जिसके तहत निरसा व चिरकुंडा थाने पहुँच कर अखाड़ा दल को कई दिशा निर्देश दिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को ऐसे इलाकों में 24 घंटे तैनात रहने का निर्देश दिया.
अखाड़ा समितियों से की बात
इस दौरान उन्होंने अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों से भी बात की यह समझा गया कि रामनवमी में अखाड़े का रूट क्या है. कितनी भीड़ जुटती है. अखाड़े में किस प्रकार का प्रदर्शन होता है? एसएसपी ने समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि आग जैसे खेलों पर पूर्ण प्रतिबंध है. इस दौरान एसएसपी ने कहा जिन इलाकों से अखाड़ा गुजरता है, वहां से गुजरने वाले बिजली के तारों को भी देखा और जहां कोई कमी दिखी, उसे दुरुस्त कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की बात कही. इस दौरान अन्य समुदाय के लोगों से भी बात की और कहा कि इस त्योहार को आपसी प्रेम के साथ संपन्न कराना है।
शांति समिति की बैठक
उधर, जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं. यह बैठक निरसा,चिरकुंडा सहित सभी ओपी एवं थाने में भी आयोजित किया जा चुका है जिसमे शांति समिति के सदस्यों, डीजे संचालकों, मुखिया व उनके प्रतिनिधियों, लाइसेंस धारियों व अन्य प्रबुद्ध लोगों के साथ लंबी बैठक की गयी और आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Leave a Reply