पाकुड़(PAKUD): भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन ने भाजपा द्वारा जारी किया गया संकल्प पत्र को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया…
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे… मिसफीका हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव में जारी किया गया संकल्प पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दिया…उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प-मोदी की गारंटी 2024′ नाम दिया गया है…
संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता से लेकर गरीबों और बुजुर्गों के लिए भाजपा के बड़े वादे शामिल हैं…
उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों को हकीकत में बदलने का संकल्प पत्र है…इस संकल्प पत्र में 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को आयुष्मान भारत योजना में लाने, गरीबों के लिए तीन करोड़ और घरों के निर्माण, पांच साल तक मुफ्त राशन जारी रखने,
मुद्रा लोन की सीमा 10 से 20 लाख रुपये करने, राष्ट्रीय सहकारिता नीति लाने और सेटेलाइट शहर बसाने की भी घोषणाएं कीं है…प्रधानमंत्री ने बीते दस साल में जो कहा, वही किया…इसलिए,
अब मोदी की गारंटी, यानी गारंटी पूरी होने की भी गारंटी है…उन्होंने अगले पांच साल में विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभों- युवा, महिला, गरीब और किसान को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है…
वर्ष 2047 में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का दावा किया गया है…कहा कि अगले पांच वर्षों में सुधार, प्रदर्शन, परिवर्तन के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए हम और भी तेजी से प्रगति करेंगे…इसमे दस साल का रिपोर्ट कार्ड और भविष्य का रोड मैप भी बनाया गया है…
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Leave a Reply