
आसनसोल(ASANSOL), पश्चिम बंगाल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सामने कचड़े के ढेर मे शनिवार रात करीबन साढ़े 9 बजे अचानक से आग लग गई, आग की लपटें इतनी तेज थी को कचड़े के ढेर के बगल मे स्थित दो झोपड़ी नुमा दुकान भी आग मे जलकर पूरी तरह ख़ाक हो गया,

वहीं घटना की खबर सुन मौके पर पहुँची दमकल की एक इंजन ने आग पर काबू पाया, हम बताते चलें की जिस जगह पर आग लगी थी उस जगह से करीब 100 मीटर की दुरी पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर, एलआईसी का कार्यालय अवासन सहित सीएमपीडीआईएल का कार्यालय और अवासन भी मौजूद है,

इसके अलावा सड़क मार्ग से लाखों लोग आना -जाना भी करते हैं, ऐसे मे सवाल उठता है की इस तरह के जगहों पर आखिरकार कैसे भारी संख्या मे कचड़ों का अम्बार लगा रहता है, या फिर झोपड़ीनुमा दुकाने बनाने की इजाजत दी जाती हैं जो आग लगने का कारण बन सकती है और एक बड़ी दुर्घटना होने का दावत दे सकती है
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट
Leave a Reply