LIQUOR MAFIYA:घर के बाहर खड़ी बोलेरो से EXCISE टीम ने जब्त की 450 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब…

बोकारो (BOKARO)बोकारो जिले के बालीडीह OP क्षेत्र के मोहनपुर में शनिवार को बोकारो उत्पाद विभाग की टीम ने एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब (Illicit English Liquor) जब्त कर ली।

स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने गांव के प्रदीप मंडल के घर में छापेमारी की।

बोलेरो से 449.28 लीटर अंग्रेजी शराब, 2200 पीस खाली बोतल, 12000 ढक्कन, अलग-अलग ब्रांड के 3500 पीस रैपर बरामद हुए। धंधेबाज प्रदीप मंडल, संदीप मंडल व अन्य के खिलाफ उत्पाद अधिनियम (Excise Act) की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

EXCISE department के बोकारो सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि बोलेरो के सामने के शीशे पर CISF लिखा हुआ था। जांच में यह बात सामने आई कि वाहन पर CISF का बोर्ड लगाकर रात में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी।

छापेमारी में Excise Inspector संजीत देव, सदर अवर निरीक्षक कृष्णा प्रजापति, उत्पाद अवर निरीक्षक तेनुघाट दीपिका समेत अन्य जवान शामिल थे।

NEWS ANP के लिए बोकारो से धर्मेंद्र सिंह के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *