बोकारो (BOKARO): धनबाद के बोकारो में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सह मंत्री सरयू राय ने एक बार फिर बाघमारा विधायक सह भाजपा के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर निशान साधते हुए कहा है कि बाघमारा विधानसभा में कोयला उठाव के लिए बीसीसीएल एरिया 1 से 5 में प्रतिदिन 18 सो रुपए की प्रति टन रंगदारी वसूली जा रही है …
इस क्षेत्र में काला धन का खूब सृजन किया गया है और बीसीसीएल के अधिकारियों की जानकारी में यह सब हो रहा है
सरयू राय ने आरोप लगाया कि पहले रंगदारी का प्रति टन दर ₹400 था जो 2018 में बढ़कर ₹800 प्रति टन हुआ और अब 1800 रुपए प्रति टन पहुंच गया है जबकि इस मामले को लेकर हार्ड कोक व्यवसायियों द्वारा सवाल उठाने पर पूर्व की रघुवर सरकार में मजदूरों की खाते में डीबीटी के जरिए भुगतान को लेकर पूर्व डीसी ए डोडड़े ने एक जांच कमिटी भी बनाई थी हालांकि उस कमेटी की रिपोर्ट आज तक लागू नहीं हुई, अभी भी बाघमारा क्षेत्र में मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है
सरयू राय ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश पर ईडी ने ECIR दर्ज किया था और इस मामले की अभी भी जांच करने की जरूरत है
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरयू राय ने कहा कि कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर अब तक 50 केस में आरोप लगे है जिसमें से चार मामले में हुए सजायापाता रहें है ,इन सभी अलग-अलग सजा को जोड़ देने पर करीब 4 साल हो जाती हैं ..इनकी सदस्यता पर सवाल उठती है..
बीजेपी पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय की सिद्धांत की चर्चा करते हुए कहा कि आज पार्टी नेतृत्व अपने सिद्धांतों को दरकिनार कर ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाई है तो पार्टी के कार्यकर्ताओ को भी विचार करना चाहिए की पार्टी की गलतियों को कैसे सुधारे ..
वही सरयू राय ने धनबाद के कुख्यात अपराधी गैंगेस्टर को दुबई से पड़कर धनबाद लाने और कार्रवाई करने की मांग की कहा कि अपराधी के खिलाफ इस प्रकार से कार्रवाई होना चाहिए जिस तरह से यूपी में योगी जी अपराधियों के खिलाफ करते हैं सरयू राय आज शनिवार को बोकारो के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान उक्त बातें कहीं वहीं बोकारो और धनबाद पहुंचे थे..
इस मामले में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो का बयान अभी तक नहीं आया है..देखना है विधायक सरयू के आरोप का क्या जवाब देते है.. फिलहाल ढुल्लू महतो आरोपों का जबाव देने के बजाय अपने चुनाव प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर रखा है..
NEWS ANP के बोकारो से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply