दमदम के सुधीर शुर कॉलेज के पीछे तेज धमाके के साथ लगी भयावह आग आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुँचे दमकल के दस इंजन…

पश्चिम बंगाल कोलकाता के दमदम सुधीर शुर कॉलेज के पीछे तेज धमाकों के साथ भयावह आग लगने की घटना सामने आई है, जिस घटना को लेकर पुरे इलाके मे अफरातफरी का माहौल छा गया है,

इलाके के लोगों की अगर माने तो यह आग गैस सिलेंडर फटने से लगी है, वहीं इलाके मे 300 से ऊपर झुग्गी झोपड़ीयां हैं, ऐसे मे आनन -फानन मे इन झुग्गि झोपड़ीयों मे रहने वाले लोग अपनी -अपनी जान बचाने के लिए अपनी झोपड़ियों को खाली कर चुके हैं शुरुआती दौर मे इलाके के लोग उनके आसियानो मे लगी आग को बुझाने के लिए पास के नहर मे बह रही पानी का इस्तेमाल कर रहे थे पर उनका वह कोसिस बेकार गया जिसके बाद घाटना की खबर सुन मौके पर एक -एक कर करीब दमकल की दस इंजन आग बुझाने के कार्य मे लगी है,

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दमकल मंत्री सुजीत बसु ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. वर्तमान में दस इंजन मौके पर मौजूद हैं . श्री बसु ने बताया कि उन्होंने ने आग बुझाने और राहत कार्य चलाने के लिए रोबोर्ट भी मौके पर भेजा है. घटना की जानकारी होते ही वाम प्रार्थी सुजल चक्रवर्ती भी घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने ने कहा कि अभी राजनीति से उपर उठकर राहत कार्य चलाने की आवश्यकता है. रफिलहाल जिस तरह से आग की लपटें तेजी से धधक रही हैं उसको देख इलाके के लोगों का दिल दहल गया है, वहीं इस आग की चपेट मे आकर कई झुग्गी झोपड़ीयाँ जलकर खाक हो चुकी हैं

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..