
आसनसोल (ASANSOL),पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बाद अब आसनसोल मे दीवार पर नरेंद्र मोदी के साथ भगवान श्रीराम का कार्टून बनाकर एक व्यंग लिखे जाने को लेकर बंगाल के चुनावी माहौल के बिच एक अलग ही बवाल मच गया है,
हिंदू जागरण मंच ने हीरापुर थाने का घेराव कर पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए यह चेतावनी दे डाली है की अगर 24 घंटे के अंदर दीवार पर बनाए गए कार्टून के साथ लिखा गया व्यंग अगर नही मिटाया गया तो वह आसनसोल का चक्का जाम कर देंगे, साथ ही सत्ताधारी पार्टी व पुलिस के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे, उनका कहना है की सत्ताधारी पार्टी हो या फिर कोई और राजनितिक दल वह अपनी राजनीती करे पर अपनी राजनीती के बिच हिंदू देवी देवताओं को ना घसीटे, उनका कार्टून बनाकर इस तरह से व्यंग लिखकर हिंदू समाज के लोगों के दिलों को ठेस ना पहुँचाए,
हिंदू जागरण मंच ने हीरापुर थाने मे अज्ञात लोगों के द्वारा दीवार पर नरेंद्र मोदी के साथ भगवान श्रीराम का कार्टून बनाकर एक व्यंग के माध्यम से अपने विरोधी दल को चुनावी निशाना बनाते हुए हिंदू देवी देवताओं को अपमान करने व हिंदू समाज के लोगों के दिलों को ठेस पहुँचाने को लेकर एक लिखित शिकायत भी की है,
बताते चलें की दीवार पर सरारती तत्वों ने कार्टून के जरिए यह दिखाया है की नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के दोनों हांथों को पकड़ कर अपनी तरफ खिंच रहे हैं, वहीं इस खिंचतान के बिच एक व्यंग भी लिखा गया है… छोड़ो छोड़ो हमको खुदके ताकत पर एक बार चुनाव लड़कर दिखाओ, दीवारों पर लगे इस तरह के कार्टून और उसके साथ लिखे गए इस व्यंग के बगल मे तृणमूल का सेम्बल जोड़ा फूल भी बनाया गया है,
ऐसे मे यह कार्टून बनाकर चुनावी माहौल को कौन ख़राब करना चाह रहा है यह तो कहना मुश्किल है, पर इस कार्टून को लेकर तृणमूल अपना पल्ला साफ झाड़ रही है, यह कहकर की दीवारों पर बने इस तरह के कार्टून के पीछे उनका दूर -दूर तक कोई नाता नही है, तो वहीं हिंदू जागरण मंच का यह साफ आरोप है की दीवारों पर बनी कार्टून और लिखे गए व्यंग के पीछे राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल का हाँथ व उसकी पुलिस का समर्थन है जिनके बल पर हिंदू समाज व हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है..
News ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट
Leave a Reply