आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार चुने जाने के बाद शुक्रवार को आसनसोल पहुँचे भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया का भाजपा कर्मियों ने जोरदार स्वागत किया, स्वागत कार्यक्रम के बाद अहलुवालिया कालीपहाड़ी स्थित घाघरबड़ी माँ काली के मंदिर माँ की पूजा याचना करने अपने समर्थकों के साथ पहुँचे,
जहाँ उन्होंने माँ काली का आशीर्वाद लेकर अपनी चुनावी प्रचार की शुरुआत किया इस दौरान उन्होने कहा बुधवार को भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व माननीय नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा व अमित शाह जी ने उनको आसनसोल लोकसभा सीट उनके जन्म स्थल से चुनाव लड़ने के लिए उनके नाम की घोषणा की और यह कहकर उनको यहाँ भेजा गया की वह इस सीट से जनता का आशीर्वाद लेकर इस सीट से वह जनता के लिए प्रतिनिधित्व करेंगे,
जिनके कहने पर वह अपने जन्मभूमि पर अपने जनता जनार्दन के पास पहुँचे हैं, उन्होने जनता को भगवान का रूप देते हुए तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला बोलते हुए कहा की फ़िल्मी डायलॉग खामोश बोलकर जनता को चुप नही कराया जा सकता, जनता को बच्चा नही समझें जनता जनार्दन भगवान का रूप है, उनके ही आशीर्वाद से एमपी, एमएलए, पंचायत सदस्य या फिर मुंसिपलटी का सदस्य चुना जाता है,
जनता हर एक आदमी हर एक नेता से सवाल करेगी आप हमारे लिए क्या करोगे उनकी बात हमे सुननी पड़ेगी, एक रोगी का रोग समझने के लिए उसकी तकलीफो को भी समझना होगा, उन्होने कहा वह अभी माँ काली का आशीर्वाद लेने आए हैं माँ की पूजा याचना के बाद उन्होने माँ का आशीर्वाद ले लिया है, जिसके बाद वह कुलटी मे आयोजित बैशाखी पर्व मे भी शामिल होंगे जहाँ वह गुरु गोविन्द साहब का आशीर्वाद लेंगे
जिसके बाद वह अल्पसंख्यक भाइयों के मजार भी जायेंगे जहाँ वह चादर चढ़ाकर वहाँ से भी आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, फिर वह श्याम मंदिर जायेंगे वहाँ आशीर्वाद लेने के बाद वह आदिवासी समाज के लोगों से भी मुलाक़ात करेंगे जिनके कुलगुरुओं से भी वह आशीर्वाद लेंगे तब जाकर वह जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेने उनके घरों उनके दरवाजों तक पहुँचेगे जिनसे आशीर्वाद लेने का कार्य करेंगे उन्होंने कहा उनके जन्मभूमि के लोगों को उनका इंतजार है जिस इंतजार को वह बहोत जल्द ख़त्म करेंगे और यह आशा करेंगे की उनके आशीर्वाद से उनको उनके नेतृत्व व प्रतिनिधित्व करने का मौका उन्हें प्राप्त होगा
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply