मुर्शिदाबाद में ज़मीन को लेकर टीएमसी के दो गुटों में हिंसक झड़प, चार को लगी गोली

मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले के खरग्राम इलाक़े में ज़मीन के मालिकाना को लेकर आज टीएमसी के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस हिंसक झड़प में जमकर गोलीबारी और बमबारी होने का आरोप है।

घटना में कुल छः लोग घायल हुए है। घायलों में चार लोगो को गोली लगी है। पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बहरामपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर इलाक़े में तनाव का माहौल है।

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..