दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल के बर्धमान – दुर्गापुर लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार दिलीप घोष आज दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप इलाक़े में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने पहुँचे थे।
तभी कुछ महिला और पुरुष वन पहुँचे और हंगामा करने लगे। पहले ख़ुद को आम जानता बताने वाले ये लोग बाद में टीएमसी का झंडा हाथों me लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी भी करने लगे। इस दौरान भाजपा कर्मियों और पुलिस के बीच बचाव के बीच वहाँ जमकर हंगामा हुआ और बात दोनों पार्टियो के कर्मियों के बीच हाथापाई तक पहुँच गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह स्तिथि को नियंत्रित किया।
एक तरफ़ जहां प्रदर्शन कर रहे लोग दिलीप घोष से मुलाक़ात कर उनसे दस वर्षों के विकास का हिसाब माँगने की बात कर रहे है। वही दिलीप घोष ने इस प्रदर्शन को लेकर कहा कि कुछ लोग जबरन यहाँ हंगामा करने के मक़सद से आर थे इसीलिए मैं उनसे बात नहीं करना चाहता।
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply