SDM ने किया आग लगने की घटना का निरीक्षण,24 घंटे में जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश..

धनबाद (DHANBAD)उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक ने आज कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में आग लगने की घटना का निरीक्षण किया।

इस संबंध में उन्होंने बताया कि आज दोपहर लगभग 2:00 बजे बरवाअड्डा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में आग लगने की घटना हुई है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद तुरंत अग्निशमन विभाग ने कृषि उत्पादन बाजार समिति पहुंचकर आज पर काबू पाया।

एसडीओ ने बताया कि घटना स्थल के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कृषि उत्पादन बाजार समिति के परिसर में खड़े 6 छोटे वाहन आग लगने के कारण जल गए हैं। जांच करने और पूछ-ताछ के क्रम में बताया गया कि सभी वाहन बरवाअड्डा थाना द्वारा जब्त कर कृषि उत्पादन बाजार समिति के परिसर में खड़े किये गये हैं।

इस संदर्भ में बरवाअड्डा थाना प्रभारी को आग लगने की घटना के कारणों की जाँच करते हुये एक स्पष्ट जाँच प्रतिवेदन 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही जब्त वाहनों को परिसर से हटाने के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक के साथ पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय 1) श्री एस. कांती भी मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

#चुनावकापर्व
#Desh_ka_Garv
#Lok_Sabha_Election_2024