झरिया (DHANBAD) बिधुत विभाग झारिया आपूर्ती प्रमंडल के विधुत वितरण के मनमानी के विरूद्ध शनिवार को धनबाद निर्माण झरिया शाखा के कार्यकर्ता उपेंद्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा, श्री कांत आम्बष्ट ने कड़ी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी की शुरुआत हुई नहीं कि वितरण में घोर अनियमिता जारी हैं,
गौरतलब है कि बीती रात मे 2 नंबर सेक्सन मे पुरी रात विद्युत बाधित रहने से लोग रातभर सो नही पाए वही आज बाजार में सुबह से ही लाइन नहीं रहने से व्यापार पर काफी बुरा असर रहा। इस संबंध में कनीय अभिनता से जब दुरभाष पर संपर्क करना चाहा तो उनका फोन बिजी मोड में पाया गया।
अगर विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं किया गया तो पूर्व कि भांति सड़क पर उतरने के लिए धनबाद निर्माण के सदस्य बाध्य होंगे जिसकी जवावदेही सिर्फ और सिर्फ विद्युत प्रबंधन की होगी।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट
Leave a Reply