ईद व रामनवमी पर्व को लेकर चिरकुंडा थाना में शांति समिति की बैठक…

धनबाद(DHANBAD)निरसा। धनबाद के चिरकुडा पुलिस प्रशासन आगामी आने वाले ईद और रामनवमी पर्व को लेकर पहले से ही सजक दिख रही है तथा उसी के तहत आज चिरकुंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने किया व संचालन मानिक लाल गोराई ने किया। शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समाजसेवी व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।

उन सभी लोगों को जरूरी दिशा निर्देश प्रशासन के लोगों के द्वारा जारी किया गया एवं लोगों से भी उनकी भी समस्या सुनी गई तथा उन समस्या का निवारण करने के लिए उन्हें आश्वासन दिया गया। कहा कि सभी को भाईचारे और सोहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाये। वही डीजे पर प्रतिबंध रहेगा, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे नहीं बजेंगे । रामनवमी के दौरान सभी अखाड़ा दल जुलूस निकालेंगे।

इसमें चुक होने पर जिला प्रशासन आदर्श आचार संहिता उल्लंघन होने के तहत कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। शांति समिति के बैठक में निरसा एसडीपीओ रजत मनिक बाखला मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि दोनों समाज के लोग मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए यही उम्मीद है। इस वर्ष पर्व के साथ साथ चुनाव का भी पर्व है। इसलिए संयम में जुलूस निकाले। शराबियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी पार्टी से संबंधित पगड़ी नही बांधे जाएंगे। घातक हथियार का प्रयोग पर पूर्णतः पाबंदी रखी गई है।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…