
धमबाद(DHANBAD)निरसा।लोकसभा चुनाव2024 में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर गुरूवार को चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा स्वीप अभियान के तहत वार्ड संख्या 4 स्थित कुमारधुबी कोलियरी के वार्ड भवन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया एवं वोट फार बेटर इंडिया के साथ में लोगों ने लोकसभा के महापर्व में आओ मतदान करें का संकल्प भी लिया ताकी मतदाता इस लोकतंत्र के महापर्व में ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान,नगर विकास प्रबंधक मुकेश निरंजन,नगर मिशन प्रबंधक अरुण बड़ाईक,निवर्तमान पार्षद रानी केराई, सीआरपी प्रवीण खातून, निवेदीता चटर्जी, सुपरवाइजर अमर दास,ओंकार नाथ श्रीवास्तव,बैजू साव,चिन्मय बनर्जी,अनुप कुमार, राजेश आदि थे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..
Leave a Reply