झरिया(JHARIA)घनुडीह ओपी परिसर में बुधवार को ओपी प्रभारी पवन कुमार सिंह के अध्यक्षता में एएसआई कुंदन चौरसिया की पदोन्नति को लेकर भावभिनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

जंहा बड़ी संख्या में ओपी क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ साथ समाजसेवी व पत्रकार बंधु मौजूद थे। मौके पर ओपी प्रभारी पवन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की नौकरी एक ऐसी नौकरी है जो स्थांतरित जोब है जिसे इसके अधिन कार्य करने वाले हम सभी को पालन करने के साथ साथ हमरा कर्तव्य भी है जिसे पालन करना पड़ता है। आज हम सब को खुशी के साथ साथ एक गम भी है.

खुशी इस बात की है कि हमरा एक सहयोगी एएसआई कुंदन चौरसिया जी की ड्यूटी के दौरान ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य निष्ठा पूर्वक बखूबी निभाने का काम किया जिसका जिता जागता उदाहरण स्वरूप चौरसिया जी है जिन्हें सव इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त पत्र वरीय अधिकारी ने प्रदान करते हुए धनबाद जिला से पलामू जिला में पद स्थापित करने का काम किया है और दुख इस बात की है कि आज हम सब के बीच से एक हमारा अच्छा सहयोगी साथी हम सबको छोड़कर दूसरे जिले में अपनी योगदान देने जा रहा है, जिनसे कार्य के दौरान हमे काफी सहयोग मिला करता था। जिनका कमी हमसब को महसूस होगी।
वहीं स्थानीय पत्रकार अरविंद सिंह बुंदेला ने अपने संबोधन में कहा कि चौरसिया जी के कार्यकाल में क्षेत्र की जनता को कोई भी समस्या उनके संज्ञान में जाता था तो बिना वक्त गंवाए उसे तुरंत सूट आउट करने का काम करते थे। इसके लिए इन्हें महारथ हासिल था और उन्होंने अपने कार्यकाल में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो उनकी कार्यशैली से यसंतुष्ट होकर थाना से लौटा हो। उन्होंने लोगों की समस्या को बखूबी पूरा करके लोगों को संतुष्ट करके भेजा करते थे।
आज यही कारण है कि उनकी विदाई समारोह में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर इन्हें फूल माला पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मान के साथ विदाई करने का काम किया है। मैं आशा करता हूं कि श्री चौरसिया जी जहां भी जाएंगे इसी तरह से अपने कार्य को बखूबी निभाते हुए क्षेत्र की जनता के हर समस्या को निदान करने में अपनी भूमिका को निभाएंगे और इसके साथ-साथ भगवान से प्रार्थना करते हैं कि और भी इनको पदोन्नति हो यही हमारी आशा और विश्वास है।
वही ओपी प्रभारी श्री सिंह ने कुंदन चौरसिया को अंग वस्त्र के साथ पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया जबकि एस आई चुमन उरांव एसआई लालेंद्र सिंह एएसआई अखिलेश कुमार एएसआई रामू राम के अलावे पर्षद प्रतिनिधि रविंद्र प्रसाद, स्माजसेवी बिहारी लाल यादव, प्रकाश मंडल, दिलीप सहानी, पत्रकार सतीश सिंह ,भीम निषाद संतोष महतो,संजय माहतो,सूरज निषाद,दिपक यादव,अंजय रावत, संतोष रजक आदि ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट…
Leave a Reply