BCCL के न्यू मधुबन कोलवाशरी प्लांट के सुरक्षा के कार्य में लगे सुरक्षा के कार्य से हटाने के खिलाफ आंदोलन दूसरे दिन भी जारी..

बाघमारा(BAGHMARA) BCCL के न्यू मधुबन कोलवाशरी प्लांट के सुरक्षा के कार्य में लगे सुरक्षा प्रहरियों को सुरक्षा के कार्य से हटाने के खिलाफ चलाया जा रहा आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। सुरक्षा प्रहरियों के आंदोलन से कोलवाशरी प्लांट के कामकाज पूर्ण रूप से ठप है। आंदोलन के वजह से चेनई राधा कंपनी के मज़दूर प्लांट में नही जा सके।जिस वजह से कोलवाशरी प्लांट में रेलवे रैक में परिष्कृत कोयला की लदाई का काम नही हो सका।

सुरक्षा प्रहरियों को न्यू मधुबन कोलवाशरी प्लांट के निर्माण कार्य करने वाली एच ई सी कंपनी ने निर्माणधीन प्लांट की सुरक्षा के कार्य हेतु बहाल किया था। प्लांट के निर्माण के बाद एच ई सी कंपनी ने बी सी सी एल को प्लांट सौप दिया। बी सी सी एल ने प्लांट के संचालन का कार्य चेन्नई राधा कंपनी को दे दी है। आउट सोर्शिग कंपनी चेनई राधा ने प्लांट संचालन के लिए मज़दूर बहाली की है और प्लांट की सुरक्षा के लिए भारत कोकिंग कोल लीमटेड ने सी आई एस एफ जवान को तैनात कर दिया गया है।

पूर्व से प्लांट के सुरक्षा के कार्य में लगे सुरक्षा प्रहरी कार्य से बैठा दिया गया। जिससे सुरक्षा प्रहरी बेरोजगार हो गए हैं।कार्य के मांग को लेकर सुरक्षा प्रहरियों ने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।आंदोलनरत सुरक्षा प्रहरियों के सुपरवाइजर विक्रम प्रसाद यादव ने कहाँ कि प्लांट के निर्माण शुरू होने के साथ ही प्लांट के सुरक्षा के कार्य लगे हैं। गत दस बर्षो से प्लांट की सुरक्षा कर रहे हैं।अचानक कंपनी द्वारा उनको कार्य से बैठा दिया गया हैं।

कंपनी द्वारा एकावन सुरक्षा प्रहरियों को सुरक्षा में तैनात करे अन्यथा सुरक्षा प्रहरियों का आंदोलन जारी रहेगा। सुरक्षा प्रहरी मोती लाल ने कहा कि अपने जीवन दस बर्ष प्लांट के सुरक्षा में लगा दिए, अब प्रबंधन साजिश के तहत हम लोगो बेरोजगार बना रही है।प्रबंधन के साजिश के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में मोती लाल, मनोज कुमार महतो, किशोरी नोनियाँ, विक्रम प्रसाद यादव, प्रशांत पांडेय, राजेश राजबंसी, भोला नापित, पलटू रवानी, हीरालाल रवानी, डेगलाल रवानी, सुरेश कुमार नापित, गौरव पांडे, अनूप पाण्डे महेश चौहान, संदीप रवानी समेत दर्जनों मज़दूर शामिल है।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..