धनबाद में BJP प्रत्याशी ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाए जाने पर हो रहे विरोध को देखते हुए पार्टी अब डेमेज कंट्रोल में जुटी .. धनबाद लोस के चार विस कार्यकर्ताओ का बुलाया गया बैठक..अमर बाउरी ने कहा.. हार के डर से विपक्ष प्रत्याशी देने से घबरा गया है..

धनबाद(DHANBAD): धनबाद बीजेपी प्रत्याशी की घोषणा के बाद लगातार धनबाद में पार्टी के अंदर और बाहर घमासान मचा हुआ है पार्टी के नाराज लोगो को मानने के लिए बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मबीर सिंह धनबाद पहुंचे और धनबाद लोकसभा क्षेत्र चार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक किया गया जिसमे धनबाद सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता सहित सभी नाराज पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए वही जिले भर से पार्टी के सभी मंडल के कार्यकर्ता अध्यक्ष नेता शामिल हुए ।

वही बैठक के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री ने बताया लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद लोकसभा के अंतर्गत छह विधानसभा की बैठक रखी गई जिसमे कार्यकर्त्ता को जीता का मंत्र दिया गया वही धनबाद में प्रत्याशी को लेकर बीजेपी के अंदर घमासान को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कोई नरजगी नही है सब मिलकर फिर से भारी मतों से भाजपा को जीतने का काम करेगे इसके साथ ही झारखंड में 14 में से 14 लोकसभा सीट जीतने का काम करेगी ।

कर्मवीर सिंह प्रदेश प्रभारी बीजेपी झारखंड

वही बैठक के बाद झारखंड नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा झारखंड में 14 में से 14 लोकसभा सीट एनडीए जीतने का काम करेगे साथ ही कहा जिस तरह का माहौल बना है जिस वजह से विपक्ष को साप सुध लिया इस बार इतिहासिक जीत दर्ज कर धनबाद से एक कमल मोदी जी के पास पहुंचेगा वही विरोध को लेकर कहा जब भी कोई परिवर्तन होता है छोटी मोटी बाते सामने आती है कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्त्ता है कोई विरोध नहीं वही अमर बाउरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी किसी प्रकार का कोई समस्या है पार्टी के अंदर रखने का काम करे।

अमर कुमार बाउरी, नेता प्रतिपक्ष झारखंड

वही सरयू राय के द्वारा लगाए गए आरोप पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा चुनाव लड़ का देख ले जब कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर हाथ खड़े कर कहा को हमारे पास पैसा नहीं है इसका मतलब यहां है को हारे हुए घोड़े पर कोई पैसा नही लगाना चाहता इनके घोषणा के बाद धनबाद से कोई प्रत्याशी खड़ा नही होना चाहता और झाड़खंड में भी यही होने वाला है और चार जून को सभी के घर में मातम मनने वाला है वही बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने कहा की कोई भी चुनाव लड़ सकता ..

अमर कुमार बाउरी, नेता प्रतिपक्ष झारखंड
ढुल्लू महतो बीजेपी प्रत्याशी धनबाद लोकसभा

NEWS ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट..