स्वीप कोषांग अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD)JHARIAजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 में स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 29 मार्च 2024 को जिला के विभिन्न बूथों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसके तहत लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत झरिया बाजार के चार नंबर बस स्टैंड,टैक्सी स्टैंड एवं धर्मशाला रोड के सभी दुकानदार को अपने पूरे परिवार के साथ वोट अवश्य देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही मतदान जागरूकता हेतु हस्ताक्षर कार्यक्रम चलाया गया एवं बाजार क्षेत्र में दुकानदारों से मिलकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

वहीं रेलवे द्वारा नामित नोडल अधिकारी एवं VAF (Voter Awareness Forum) के निर्देशन में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पूर्व मध्य रेल, धनबाद मे वोटिंग प्रतिशत बढाने हेतु रेल कर्मचारियों के बीच वोटिंग सम्बन्धी क्विज का आयोजन किया गया l साथ हीं रेल कर्ममचारियों के बीच मतदान शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया।

इसके अलावा विभिन्न बूथों पर चुनाव से संबंधित फ्लोर गेम, क्विज प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, समेत कई अन्य गतिविधियां की गई। इन सभी गतिविधियों का लक्ष्य है कि शत प्रतिशत वोटर मतदान के दिन अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।

साथ ही स्वीप कोषांग अंतर्गत मतदाता जागरुकता के तहत लोगों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्वीप कोषांग द्वारा शपथ ग्रहण करवाते हुए निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मतदान के दिन अपने अपने मत का प्रयोग करने हेतु सभी से अपील किया।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

चुनावकापर्व

Desh_ka_Garv

Lok_Sabha_Election_2024