झरिया(JHARIYA): मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी को लेकर निर्वाचन आयोग ने झरिया विधान सभा के वार्ड नं 46 अंतर्गत लाल मैदान स्थित नॉर्थ कुजामा मध्य विधालय में वर्ष 2024 की लोक सभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग अधिकारी के रवि कुमार धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा के साथ कई अधिकारीयों ने गुरुवार को विद्यालय के बुथ नं216,217 बुथ 220,221,222 के बी एल ओ आशा केसरी, विनीता कुमारी, कंचन देवी, अलका देवी, आदि से पूछताछ करते हुए मतदान केंद्रों की निरीक्षण किया।

जहां सभी अलग-अलग बुथ पे तैनात बीएलओ से मिलकर निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार ने वोट प्रतिशत की बढ़ोतरी को लेकर कई सवाल किया। साथ ही स्कूल कैंपस में पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ बने हुए शौचालय का भी निरीक्षण किया, सौचालय की लचर व्यवस्था को देखते हुए आदेश दिया कि इसे दुरुस्त करते हुए समुचित व्यवस्था की जाए।
वही आंगन बाड़ी दुर्गापुर बुथ नं 223 की जांचोपरांत भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए भवन को मरमती करने का आदेश दिया। निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार ने कहा है कि जो लोग मतदान केंद्र पर आने में असक्षम है और वह अपनी मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं,
वैसे लोगों के लिए डोर टू डोर जाकर उन्हें चिन्हित कर उनके लिए मतदान करने की पूरी व्यवस्था की जाए, साथ ही जो लोग विस्थापन हो गए हैं और बेलगडिया चले हैं और मतदाता सूची में उनका नाम वार्ड 46 में है वैसे लोग अपना स्थान नाम आदि सुधारना चाहते हैं तो अपने अपने बुथ पर जाकर 15 अप्रैल को सुधारने का काम कर सकते हैं।

इसके अलावा दिव्यांग लोगों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाए ताकि मतदान केन्द्रों पर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके और जिससे वोट प्रतिशत बढ़ सके। इसके अलावा जंहा भी मतदान केंद्र है और भवन अगर जर्जर स्थिति में है उसे तत्काल मरमती कार्य पूरा कर सुरक्षित किया जाए।
मतदान के दिन में मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए इधर गर्मी भी लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसे भी ध्यान में रखते हुए मतदान के दिनों में केंद्रों के पास विशेष टेंट की भी व्यवस्था की जाए, ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। इसके लिए पेयजल के साथ साथ शौचालय की साफ सफाई के साथ पानी की व्यवस्था पूरी रहनी चाहिए।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Leave a Reply