पश्चिम बंगाल के संथालडीह थाना क्षेत्र के इछर बस्ती के रहने वाले एक युवक का दामोदर नदी में डूबने से हुई मौत ..

सिंदरी (धनबाद)28मार्च । सिंदरी थाना क्षेत्र के डोंमगढ घाट के समीप एक लगभग 30वर्षिय युवक का शव पाया गया है ।बताया जाता है कि मृतक पश्चिम बंगाल के संथालडीह थाना क्षेत्र के इछर बस्ती निवासी जुरन बावरी का लगभग 30 वर्षीय पुत्र संजय बावरी हैं ।

मृतक के भाई पोरेस बाउरी ने पत्रकारों को बताया कि मिर्गी का दौरा उसके भाई को आता था। अनुमान लगाया जा रहा हैं की होली पर्व में नाव नहीं चलने के कारण वह दामोदर नदी को पार कर घर जाने हेतू प्रयास कर रहा होगा इसी क्रम में मृतक को तैरने नहीं आने के कारण मौत हो गई ।

खबर पाकर सिंदरी थाना के अभिनव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली और जांच में जुट गए। स्थानीय प्रशासन के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट..