आसनसोल मे विश्वरंगमंच दिवस पर भव्य रैली का हुआ आयोजन,समाज के उत्थान व न्याय और अन्याय के खिलाफ आवाज ही नही बल्कि आने वाले समय मे एक क्रांति लाएगी थिएटर समाज, स्वपन विश्वास…

आसनसोल(ASANSOL) विश्व रंगमंच के मौके पर पश्चिम बंगाल आसनसोल के रबिन्द्र भवन स्थित शिल्पाँचल के करीब 14 थिएटर संगठनों ने एक साथ मिलकर सेलिब्रेट किया, साथ ही थिएटर से जुड़े कुछ चुनिन्दा कलाकारों ने अपनी -अपनी भव्य कला की प्रस्तुति भी की, ग्रुप थिएटर के डायरेक्टर स्वपन बिस्वास की अगर माने तो यह पहली बार है की आसनसोल की करीब 14 थिएटर संगठन एक साथ मिलकर विश्वरंगमंच दिवस को मना रहे हैं.

उन्होने कहा इससे पहले ऐसा कभी नही हुआ और ना ही कंपटिशन के इस दौर मे किसी भी थिएटर संगठन या फिर उससे जुड़े लोगों को इस तरह के कार्यक्रम करने का मौका या अवसर प्राप्त हुआ है, की वह सबको एक साथ जोड़कर कुछ ऐसा कार्य करें जो कार्य हमारे समाज ही नही बल्कि हमारी आने वाले भविष्य के लिए एक प्रेरणा साबित हो, उन्होने कहा हमारी रंगमंच की एक ऐसी दुनिया है जो दुनिया अपनी अद्भुत और असाधारण कला को प्रस्तुत कर लोगों के लिए मनोरंजन करने का काम करती है.

रंगमंच की दुनिया हमेशा खुद से यह प्रयास कर्ती है की उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए कला से लोगों को नई दिशा और दशा मिले, उन्होंने यह दावा भी किया की आने वाले समय मे थिएटर समाज के उत्थान ही नही बल्कि समाज मे तेजी से फैल रही अशांति को रोकने का काम करेगी साथ ही न्याय और अन्याय प्रति आवाज उठाने व देश मे एक नई क्रांति लाने का काम करेगी.

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट….