झरिया(JHARIA) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झरिया द्वारा होली के शुभ अवसर पर मंगलवार को नगर शोभा यात्रा
सह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।चिल्ड्रन पार्क झरिया स्थित राधा कृष्ण मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर नगर शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ ।ढोल ,झाल और मंजीरा के साथ होली गीत गाते स्वंयसेवकों का स्वागत पोद्दारपड़ा में राकेश जी , झरिया टैक्सी स्टैंड स्थित राजेंद्र केसरी , कोयरी बाध सात मोड़वा शिव केसरी ,विनोद गुप्ता ,महेश गुप्ता मानवाद एवं लाल बाजार में ललित अग्रवाल ने किया। इस दौरान एक से बढ़कर एक होली के गीतों की प्रस्तुति कार्यकर्ताओं ने दी।
आरएसएस के इस होली मिलन कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल को महामूर्ख की उपाधि से नवाजा गया। वही शंखनाद पत्रिका के होली अंक का विमोचन डॉ देवकीनंदन पांडे,दयानंद शर्मा , अधिवक्ता हरीश जोशी, आचार्य बलदेव पांडेय, कार्यकारी संपादक सत्यदेव पांडेय ने एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत अंबष्ट ने किया।
नगर शोभायात्रा कार्यक्रम में डा देवकीनंदन पांडेय,राजकुमार अग्रवाल,राजेंद्र साव, अधिवक्ता हरीश जोशी, आचार्य बलदेव पांडे, राम श्रेष्ठ झा, डॉ नीरज,अजय वर्मा, अविनाश पांडे ,नारायण साहू सेवा शरण बरनवाल, लक्ष्मीकांत पांडे ,लल्लू झा, उमाशंकर तिवारी,चंदन केशरी,थानेश्वर गुप्ता, अनूप लिल्हा, महेश गुप्ता,चंदन नस्कर,सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे। आर एस एस के इस नगर भ्रमण शाह होली मिलन कार्यक्रम में परंपरागत होली गीतों की प्रस्तुति डॉ नीरज पांडेय, चंदन केशरी, अविनाश पांडेय ,रामश्रेष्ट झा, आदि ने दी.
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Leave a Reply