जामताड़ा(JAMTARA): झारखंड की राजनीति में झामुमो से यात्रा शुरू कर जे पी पटेल बीजेपी के हाई-वे होते हुए अभी कांग्रेस खेमा में पहुंचे है। इससे कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह है। इसी उत्साह में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने सपना देखा है।
जिसका जिक्र उन्होंने मीडिया के साथ वार्ता में की है। बताया है कि होली के बाद बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही, रणधीर सिंह और बीजेपी के पूर्व विधायक कुणाल कांग्रेस में आएंगे।इरफान अंसारी का दावा है कि सभी विधायक झामुमो महागठबंधन का हिस्सा शीध्र बन जाएंगे।
उनका कहना है कि भानु प्रसाद शाही उनके संपर्क में हैं। जो बीजेपी से परेशान हैं। साथ ही कांग्रेस में शाही के शामिल होने से पहले अंसारी ने बड़बोलापन के लिए उन्हें सावधान किया है।
एक प्रश्न के जवाब में कांग्रेस विधायक ने मधुपुर के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री राज परिवाल के कांग्रेस में आने की चर्चा पर एक ओर जहां उनका स्वागत की है। तो दूसरी ओर पार्टी मजबूत करने की नसीहत दी है।ऐसा कर अंसारी ने गोड्डा संसदीय सीट से कांग्रेस के टिकट लपकने के पालीवाल को लगता है रोकने का पहल की है।
NEWS ANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट….

Leave a Reply