DC ने लोकसभा आम चुनाव 2024 को वल्नरेबल बूथ को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ की बैठक,वल्नरेबल बूथ वाले क्षेत्रों में सीआरपीएफ करेगी फ्लैग मार्च..

धनबाद(DHANBAD):जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री एच.पी.जनार्दनन के संयुक्त अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर वल्नरेबल बूथ को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन का कार्य अति महत्वपूर्ण है। इसकी तैयारियां पूर्ण गंभीरता के साथ समय-सीमा में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप की जाएं। सभी अधिकारी अपने कर्तव्य और दायित्वों का पूर्ण गंभीरता के साथ निर्वहन करें।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट/सेक्टर पुलिस ऑफिसर्स को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले समस्त बूथों का कम से कम तीन बार निरीक्षण करने को कहा। जिससे बूथो के क्रिटिकल्टी एवं वल्नरेबल्टी की वास्तविक स्थिति से अवगत हो सके। इस दौरान उन्होंने समस्त बूथों पर मूलभूत व्यवस्थाएं एवं रूट चार्ट की भी जांच करने को कहा, जिससे समय रहते सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके।

साथ ही उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के द्वारा वल्नरेबल बूथ के क्षेत्र में फ्लैग मार्च की जाएगी एवं संबंधित क्षेत्र में जन सहयोग शांति समिति की बैठक भी की जाएगी।इसके अलावा स्वीप कोषांग के तहत वल्नरेबल वोटरों को जागरूक भी किया जाएगा, ताकि उन्हें कॉन्फिडेंस में लेकर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने बूथों के निरीक्षण के दौरान मतदान प्रभावित करने वालों के साथ ही मतदान प्रक्रिया से प्रभावित होने वालों के बारे में भी विस्तृत जानकारी एकत्रित करने को कहा, जिससे संबंधित लोगों के खिलाफ समय रहते आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अपने उच्च एवं समकक्ष अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने को कहा।

इसके अलावा उन्होंने समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट/ सेक्टर ऑफिसर्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का गहनता से अध्ययन करने को भी कहा, जिससे सफलतापूर्वक आगामी लोकसभा चुनाव को संपन्न कराया जा सके।

बैठक में उपायुक्त माधवी मिश्रा, एसएसपी एच.पी. जनार्दनन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी जियाउल अंसारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर मौजूद रहे।

#चुनावकापर्व
#Desh_ka_Garv
#Lok_Sabha_Election_2024

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट.