DC, SSP ने प्रशासन की ओर से दी जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं..

धनबाद (DHANBAD)होली के अवसर पर लुबी सर्कुलर रोड स्थित उपायुक्त के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप जी जनार्दनन सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक दूसरे को हर्बल रंग लगाकर धूमधाम से रंगोत्सव का त्योहार मनाया। साथ ही उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।

उपायुक्त ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका जीवन होली के रंगों की तरह जीवंत और रंगीन रहे। आपको खुशी, हंसी और सुखद क्षणों से भरे त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं।

साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 में लोगों को अपने घरों से निकल कर मतदान करने और मजबूत लोकतंत्र के गठन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सावधानीपूर्वक, सुरक्षित तरीके से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, अंचल अधिकारी धनबाद शशिकांत सिंकर, यूआइडी पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला नाजिर आनंद कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

चुनावकापर्व
#Desh_ka_Garv
*#Lok_Sabha_Election_2024