लोदना ओपी परिसर में होली व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न…

झरिया(DHANBAD) वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लोदना ओपी परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई संपन्न। बैठक की अध्यक्षता जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर उषा रानी ने किया जबकि संचालन ओपी प्रभारी रजनीकांत पांडे ने किया। मौके पर समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए

उषा रानी ने कहा कि आने वाला कुछ ही दिनों में होली और रमजान पर्व है यह दोनों पर्व को उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों से अपील है कि किसी भी पर्व को पर्व के रूप में ही मनायेंगे ईर्षा और द्वेष के भाव से नहीं मनाएं किसी को भी होली के दिन जबरन रंग न लगाएं अगर ऐसा आप करते हैं तो कानून के घेरे में आ सकते हैं। साथ ही पर्व के दिन क्षेत्र के आस पड़ोस में रहने वाले खासकर युवा वर्ग को अपने-अपने घरों में रहकर ही होली मनाने के लिए प्रेरित करें।

वही ओपी प्रभारी रजनीकांत पांडे ने अपने संबोधन में कहा की क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध कारोबारी को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा, साथ ही पर्व के दिन किसी भी तरह की अगर किसी ने अफवाह फैलाने का कोशिश किया तो पुलिस उनके उपर कानूनी कार्रवाई करेगी,

इसलिए आप लोगों से अपील है कि अफवाह किसी तरह के ना फैलायें। पर्व के दिन अपने बच्चों को समझायें कि बे वजह के वाइक लेकर ट्रिपल लोड नहीं चलें अगर ऐसा करते पाए जाते हैं तो पुलिस उनके वाइक को जप्त कर चलान काटने का काम करेगी और इसमें किसी की पैरवी नहीं सुनी जायेगी। साथ ही होली के दिन अश्लील गाना या डीजे बजाने पर पुरी तरह से बैन रहेगी। मौके पर बिहारी लाल चौहान, नागेश्वर पासवान, शिव कुमार पासवान के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द बुंदेला की रिपोर्ट…