अपर समाहर्ता ने सुनी जनता की समस्याएं,निष्पादन हेतु दिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतों को सुना। लोगों के आवेदनों को प्राप्त कर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को शिकायत का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया।

जनता दरबार में अबुआ आवास योजना, पारिवारिक मामले, स्वास्थ्य संबंधित मामले, रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित मामले, जमीन से जुड़े मामले, प्रमाण पत्र निर्गत करने, पेंशन के मामले, राशन कार्ड, साइबर अपराध के मामले सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।

अपर समाहर्ता ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..