झरिया(DHANBAD) होली व ईद पर्व को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार घनुडीह ओपी परिसर मे शांति समिति की बैठक गुरुवर को किया गया। अध्यक्षता ओपी प्रभारी पवन कुमार सिंह किया जबकि संचालन समाजसेवी अर्जुन निषाद ने किया। मौके पर श्री सिंह ने समिति के सदस्यो को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले होली व ईद पर्व को सौहार्द पूर्वक आपस मे भाई चारा को निभाते हुए मनाए। पर्व के दिन अगर किसी ने भी रंग में भंग डालने की कोशिश किया तो आपलोग कानून को अपने हाथों मे ना लेते हुए
ओपी पुलिस को सूचना दे। इसके लिए सूचना देने वाले की नाम गोपनीय रखी जायेगी। पर्व के दिन रंग गुलाल लगाने के लिए किसी भी व्यक्ति पर दबाव ना डाले, अगर आप जबरन करते हैं तो कानून के नजर में उन्माद को बढ़ावा देने के बराबर है। जिसके तहत आप पर कानून कार्रवाई की जा सकती है। खासकर असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर किसी भी तरह की उन्माद मचाने की कोशिश किया तो पुलिस उसपर कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी। क्षेत्र मे कानून की राज होगी और इसके लिए ओपी पुलिस हर संभव अपना काम करेगी।

पर्व के पूर्व या पर्व के दिन अश्लील गाना या डीजे बजा बजाना पुरी तरह से बैन रहेगी। फिलहाल कुछ माह के अंदर लोक सभा की चुनाव होनी है इसको लेकर क्षेत्र 144 धारा लागू हो चुकी है जिसके तहत किसी भी जगह पांच लोग या उससे अधिक लोग बैठते हैं या कोई भी कार्य योजन कराते हैं तो उसे पुलिस प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।अगर उसका पालन नहीं करते हैं तो चुनाव आयोग कानून अवहेलना के विरोध में कार्रवाई होगी।
क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध कारोबारियों को खुली सांस नहीं लेने दी जाएगी। इसके लिए पुलिस 24 घंटे तात्पर्य बैठी हुई । जरूरत पड़ी तो उनपर पुलिस अपनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का काम करेगी।
मौके पर एस आई चुना उरांव,एएसआई अखलेश कुमार सिंह एएसआई रामू राम के अलावे शांति समिति के सदस्यों में पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र प्रसाद,डॉक्टर सुबोध सिंह, शिवकुमार सिंह, भोला चौहान, मनीष यादव, प्रीतम रवानी, राजेंद्र पासवान, संतोष महतो, सूरज निषाद, उपेंद्र यादव, दिलीप साहनी, मनोज पासवान, भीम निषाद, राजेंद्र निषाद, प्रकाश मंडल, राजकुमार पासवान,रामबलम सिंह, अंजय रावत, गिरजानंद वर्मा के अलावे कई समाजसेवी मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द बुंदेला सिंह की रिपोर्ट…

Leave a Reply