उर्स मेले मे लोगों को पैसे बाँट रहे थे तृणमूल के कदावर विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती विडिओ हुआ वायरल..

आसनसोल(ASANSOL): लोकसभा चुनाव 2014 की तारीखों की घोषणा शनिवार को चुनाव आयोग ने कर दि है, जिस घोषणा के तहत पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल तो आखरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी।

जबकि 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे, ऐसे मे चुनाव की घोषणा होने के बाद से पुरे देश मे आचार संहिता लागु हो चूका है, हर गतिविधियों पर चुनाव आयोग की टीम अपनी नजरें बनाई हुई है, इसके अलावा राज्य तो राज्य जिले स्तर पर जिला शासक व पुलिस प्रशासन सहित तमाम राजनितिक दलों की सर्वदलीय बैठक कर चुनाव व आचार संहिता से जुड़ी नियमों को अच्छी तरह से समझाया भी जा रहा है,

बावजूद इसके आसनसोल पुरुलिया के सीमावर्ती क्षेत्र मे मौजूद डिसरगड़ मजार मे लगी उर्स मेले मे पहुँचे पाण्डेश्वर विधानसभा के तृणमूल विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती द्वारा लोगों के बेच पैसे बांटते देखा जा रहा है, विधायक नरेंद्र नाथ चकेवर्ती द्वारा लोगों को पैसा बाँटा जा रहा विडिओ सोसल मिडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है, वायरल विडिओ को लेकर यह बताया जा रहा है की यह विडिओ कल यानि की मंगलवार का है,

देर शाम तृणमूल विधायक डिसरगड़ शेरसाह के मजार मे लगी उर्स मेले मे चादर चढ़ाने के लिए पहुँचे थे, मजार पहुँचने से पहले डिसरगड़ के हुसैनिया मोड़ मे तृणमूल कर्मियों ने उनका पहले जोरदार स्वागत किया और मोटरसाईकल रैली के माध्यम से उनको मजार ले गए जहाँ तृणमूल विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने शेरशाह बाबा को चादर चढ़ाया और मजार से बाहर निकलते समय बैंड बाजा बजाने वाले लोगों सहित उनको स्वागत करने वाले कुछ लोगों को वह पॉकेट से पांच सौ के नोट निकाल कर एक -एक कर बाँटने लगे,

तृणमूल विधायक की इस दरियादिली का विडिओ उनके ही समर्थकों ने अपने -अपने मोबाईल कैमरे मे कैद कर लिया और अपने -अपने सोसल अकाउंट से वायरल कर दिया यह सोंचकर की उनकी पार्टी और नेता की खूब वाहवाही होगी पर उन्हे क्या पता था की वह जिस विडिओ को अपने सोसल अकाउंट पर अपलोड कर रहे हैं वह विडिओ उनकी पार्टी ही नही बल्कि उनके विधायक के किए गले की सबसे बड़ी फांस बन जाएगी, तृणमूल कर्मियों द्वारा वायरल किया गया विडिओ जैसे -तैसे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी तक पहुँच गया जिन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट एक्स हैंडल पर उक्त विडिओ को अपलोड कर चुनाव आयोग से तृणमूल विधायक की इस करतूत को लेकर जल्द से जल्द कड़ा कदम उठाने व शख्त कार्रवाई करने की मांग की है

NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..