महेशपुर में वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट का विधायक ने किया भूमी पुजन,प्रखंड के 14 स्थानों पर लगेगा फिल्टर जल स्टोर टैक, होगी हर घर जल सफ्लाई….

पाकुड़(PAKUD): जिले के महेशपुर पीपरजोरी में बुधवार को महेशपुर विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की संयुक्त पहल पर 222.16 करोड़ रूपये की लागत से लगने वाली वाटर ट्रीटमेन्ट प्लाॅट कार्य हेतू भूमी पुजन कर कार्य प्रारंभ करवाया । जानकारी के मुताबिक जलस्त्रोत गंगा नदी गणेशपुर से सीधा गंगा जल पीपरजोरी में स्टाॅक कर वाटर प्यूरीफायर करते हुए महेशपुर प्रखंड के अलग अलग 14 जगहो पर वाटर स्ट्रोक टैंक में जल सफ्लाई की जाएगी ।

फिर उक्त 14 अलग अलग स्टोर टैंक से महेशपुर प्रखंड के 300 गांव में हर घर नल-जल माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा । यह काम अगले वर्ष जुलाई में योजना पूर्ण करने का लक्ष्य है । जिससे महेशपुर प्रखंड के 2 लाख 91 हजार 925 लोग लाभान्वित होगा ।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..