रांची(RANCHI):झारखंड प्रदेश पासवा द्वारा अन्तरराष्ट्रीय पासवा महिला वॉलिंटियर्स को सम्मानित किया गया इस अवसर पर ख्याल अतिथि के रुप मे समाजसेवी सह पत्रकार कृतिका तिवारी ने सभी पासवा बच्चियों को सम्मानित किया।
प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा पासवा महिला वॉलिंटियर्स के सहयोग से पासवा ने प्रतिवर्ष 15000 से अधिक बच्चों को प्रोत्साहन एवं सम्मानित करने का इतिहास रचा,मुख्य अतिथि समाजसेवी सह पत्रकार कृतिका तिवारी ने कहा आज यहां आकर बहुत अच्छी-अच्छी बातें सुनने को मिला.
महिला अब सिर्फ घर में रहने तक सीमित नहीं है, झारखंड में ढाई लाख ऐसे ग्रुप हैं और 30 लाख ऐसी महिलाएं हैं, जो हर क्षेत्र में काम कर रही हैं,किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। उन्होंने कहा पासवा आज हर क्षेत्र में योगदान दे रहा है, मुझे आशा है पासवा वॉलिंटियर्स समाज का नाम रोशन करेंगे।
NEWS ANP के लिए रांची से चन्द्रप्रकाश राउत की रिपोर्ट….

Leave a Reply