पाकुड़(PAKUD) जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के हरिशपुर गांव में पति पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद पत्नी ने सिचाई कूप में कूद कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है
।प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरिशपुर गांव में आलम शेख और उसकी पत्नी के बीच आपसी विवाद हुई थी । जिसके बाद एकसाना बीबी घर से निकल गई थी और सिचाई कुप में उसकी लाश मिली । आशंका जताई जा रही है कि महिला ने सिचाई कूप में कूद कर आत्महत्या की होगी ।
उधर घटने की सुचना पुलिस को मिलते ही एएएसआई शिवशंकर भगत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज आगे की कार्रवाई मे जुटे है।
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Leave a Reply