कुलटी(KULTI): पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 68 के बराकर मद्रासी पाड़ा इलाके मे कुलटी ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस के बैनर तले होली और रमजान के त्योहार के उपलक्ष मे साड़ी वित्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस कार्यक्रम मे इलाके की गरीब असहाय व जरुरत मंद महिलाओं के बिच साड़ी वित्रण किया गया,

तृणमूल कुलटी ब्लॉक कमिटी द्वारा त्योहार से पहले उठाए गए इस कदम को लेकर कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओं ने उनकी खूब सराहना की, इस दौरान तृणमूल के पूर्व पार्षद सह समाजसेवी रोहित नोनिया ने कहा वह तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी व अभिषेक बैनर्जी के सिपाही हैं,
वह उनका चेहरा देखकर उनकी हाँथो को मजबूत करने के लिए, पार्टी के संगठन मजबूत व और भी विस्तार करने के लिये नी स्वार्थ अपना कार्य किए जा रहे हैं, वह जनता तक पहुँचने उनकी समस्याओं को जानने व उसका हल करने से लेकर कई तरह के समाजिक कार्यों को कर वह जनता की हर तरह की मदद करने की कोसिस कर रहे हैं,
साथ मे लोगों से यह अपील भी कर रहे हैं की वह माँ माटी माणूस को अपना समर्थन दें अपना ज्यादा से ज्यादा प्यार दें, उन्होंने यह भी कहा की मुझे बहोत लोग कहते हैं की वह पार्टी के एक मामूली कार्यकर्त्ता हूँ, मुझे पार्टी मे कोई पद नही दिया गया और ना ही भविष्य मे कभी मिलेगा, बावजूद उसके मै जी जान लगाकर पहले से भी ज्यादा पार्टी के लिये मेहनत कर रहा हूँ, लोगों को यह दिखाने के लिये की पार्टी मे पद मायने नही रखता पार्टी व पार्टी के नेतृत्व कर्ता सबसे ज्यादा मायने रखते हैं,
उन्होने कहा मेरे मन मे मेरे दिलों और दीमाग मे अगर कुछ है तो वह है तृणमूल पार्टी जिसको विस्तार करना संगठन को मजबूत करना व रखना मेरा काम है, साथ मे उन्होंने यह भी कहा की पार्टी की नेतृत्व कर्ता की अगर हम बात करें तो पार्टी की नेतृत्व कर्ता तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी हैं,
अभिषेक बैनर्जी हैं जिनका चेहरा देखकर वह निस्वार्थ भावना के साथ पार्टी के एक मामूली सिपाही बनकर कार्य कर रहे हैं, वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पश्चिम बर्धमान जिला चेयरमेन उज्वल चटर्जी, कुलटी ब्लॉक प्रेसिडेंट कंचन राय, तृणमूल पूर्व पार्षद सह समाजसेवी रोहित नोनिया, कुलटी ब्लॉक यूथ प्रेसिडेंट बिमान दत्ता, सुब्रतो भादूड़ी, सुब्रतो सिन्हा, राधा सिंह, रजिया खालिद, दुलाल दा, पप्पू सिंह, राजेश साव, बिनोद साव, साहिद अनवर, अमजद अंसारी, दिवानाथ, टुनि लोहिया समेत कई गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे..
NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Leave a Reply