साथी फाउंडेशन की टीम ने उपायुक्त से भेंट की..

धनबाद(DHANBAD): साथी फाउंडेशन संस्था के संचालक सह सचिव इरफान आलम और उनके संस्था के अन्य सदस्यों ने धनबाद के नए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा को पौधा भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा धनबाद में उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष में उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

साथ ही अपनी संस्था में चल रहे कार्य से उपायुक्त को अवगत कराया। बताया की उनकी संस्था पिछले कई सालों से ज़रूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रही है।

जबकि संस्था का कोई स्थाई जगह न होने के कारण उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इरफान ने बताया की इस विषय पर उन्होने उपायुक्त को आवेदन सौंप संस्था को एक स्थाई जगह दिलाने की मांग की।

NEWS ANP के लिए इरफान आलम की रिपोर्ट..