धनबाद(DHANBAD)निरसा। महाशिव रात्रि के अवसर पर वशुदेव नगर स्थित श्री श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से भगवान शिव की पूजा अर्चना की व्यवस्था किया गया
जिसमे आसपास के सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचकर भगवान शिव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर अपने एवं अपने परिवार के सुख शान्ति की कामना की। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित मंदिर के संस्थापक अखिलेश्वर तिवारी ने कहा चार वर्षो पूर्व महाशिव रात्रि के दिन ही इस मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया गया था।
आज हमलोग शिव रात्रि के साथ साथ मंदिर का वार्षिकोत्सव भी मना रहे है। हर वर्षो की भाँती इस वर्षो भी शाम को भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। जो की मंदिर परिषर से निकलकर मैथन मेन गेट तक जाएगी। इसमें हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहेंगे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Leave a Reply