धनबाद BJP के कई दावेदारों ने दिल्ली में डाला डेरा, 6 मार्च को PB में होगा फ़ैसला ,क्या राजपूतों का सीट काटकर पंगा लेगी बीजेपी…!सस्पेंस बरकरार..!

धनबाद(DHANBAD): धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा… इसका जवाब 6 मार्च की रात तक मिल सकता है। बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक है। इसमें झारखंड के बचे हुए दोनों सीटों धनबाद व चतरा के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

सोमवार को भाजपा की टिकट के दावेदारों व उनके समर्थकों की गतिविधियां तेज हो रही है कोई रांची तो कोई दिल्ली में डेरा डाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी दिनभर दावेदारों के समर्थन में पोस्ट आते रहे ।

तस्वीरें वायरस की जाती रही। सभी दावेदार अपने-अपने पक्ष में वरिष्ठ नेताओं से मिलते जुलते रहे। उन्होंने अपने पक्ष में बन रहे समीकरण बता रहे हैं। देर रात तक मिलने जुलने का दौर जारी रहा। इधर सांसद पीएन सिंह सोमवार को धनबाद में ही जम रहे यहां पर कई कार्यक्रम में शामिल हुए अपनी समर्थकों के साथ सलाह मशवरा करते रहे.. धनबाद के विधायक राज सिन्हा सोमवार को दिल्ली पहुंचे पूर्व महापौर शेखर अग्रवाल भी देर शाम दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह ने भी आज दिल्ली में कई नेताओं से मुलाकात की , राजनाथ सिंह के करीबी भाजपा युवा नेता अमरेश सिंह भी दिनभर दिल्ली में करीबी लोगों से मिलते रहे।

बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो सोमवार की देर शाम रांची पहुंचे वहां भाजपा की कई नेताओं से मुलाकात की भाजपा के प्रदेश मंत्री सरोज सिंह भी आज पार्टी के कई नेताओं से मिले सूत्रों के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को अपनी सूची सौंप है ..

तीनों से तीन-तीन नाम मांगे गए हैं। इधर बीजेपी से एक और नाम परिणीति एस कुमारी का सामने आया जो कि दिल्ली में तैनात IAS शैलेश कुमार सिंह जो केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रधान सचिव है उनकी धर्मपत्नी है और बीजेपी महिला मोर्चा से जुड़े होने के साथ बीजेपी नमो एप के झारखंड ,बिहार और छतिसगढ़ की नेशनल कोर्डिनेटर है..

ख़बर ये भी है सरयू राय की भी धनबाद से उम्मीदवारी की चर्चा हो रहीं है..उनके लिए जदयु फिल्डिंग कर रहा है..सीएम नीतीश भी झारखंड से अपनी पार्टी का खाता खोलना चाहते है..वैसे बिहार में जदयू NDA के ही फोल्डर में शामिल है..हालांकि अभी सरयू का कट्टर दुश्मन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बने हुए है,.. वे किसी भी सूरत में बीजेपी में शामिल नहीं होने देना चाहते..हालांकि आजसू के लिए बीजेपी ने गिरिडीह सीट पहले से दे रखा है ऐसे में जदयू धनबाद या चतरा से अपनी उम्मीदवारी मांग सकता है..,हालांकि बीजेपी ये दोनों SURE सीट को किसी और सहयोगी को दें,इसकी संभावना बहुत कम है..यहां से जातीय संतुलन को आधार बनाकर हो बीजेपी अपना प्रत्याशी घोषित करेगी…फिलहाल राजपूतों से पंगा ले कर अपना लुटिया नहीं डुबाना चाहेगी,।।ऐसे में कम से कम एक सीट पर राजपूत को देकर और दूसरे सीट पर किसी और वर्ग को देकर सबको साधने का प्रयास करेगी..

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह….