IAS माधवी मिश्रा ने धनबाद 53 वें DC के रूप में शनिवार से पदभार संभाला..निवर्तमान DC वरुण रंजन से लिया पदभार..

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की नई डीसी माधवी मिश्रा ने शनिवार को नए समाहरणालय मे पदग्रहण किया। जहां उपायुक्त वरुण रंजन ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी..

यूपीएससी के 2015 बैच की IAS माधवी मिश्रा का कोयलांचल धनबाद से पुराना रिश्ता है। आईएएस बनने के बाद शुरुआती समय धनबाद मे ही उन्होने अपनी ट्रेनिंग पुरी की थी और 2024 में धनबाद जिला उपायुक्त के रूप में पदस्थापित हुई है.. माधवी मिश्रा मूल रूप से उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली है। माधवी कुल चार भाई बहन है, जिनमें तीन IAS व एक IPS है।

वही पदग्रहण के बाद डीसी माधवी मिश्रा ने कहा की धनबाद उपायुक्त के तौर पर उनकी पहली प्राथमिकता जिले में आगामी लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराना उनकी जिम्मेवारी है। लोकसभा चुनाव पर उनका फोकस रहेगा

वहीं जिले में चल रहे केंद्रीय और राज्य सरकार की विकास योजनाओं में तेजी लाना जिला प्रशासन की पहली जिम्मेवारी है

उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है साथ ही वादा किया कि जिला प्रशासन जन कल्याणकारी कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करेगा..
साथ ही कहा कि अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन, आयुष्मान भारत योजना सहित राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की तीव्र गति से प्रगति करेंगे।

उपायुक्त ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे विभिन्न जनकल्याणकारी योजना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया जा सकेगा।

वहीं निवर्तमान उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने कहा कि उनका कार्यकाल संतोषपूर्वक रहा। सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर पहुंचने का सौभाग्य मिला।

उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन और जनता के सहयोग से कई बड़े पर्व त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। अपने कार्यकाल के दौरान सबके सहयोग से धनबाद में कई काम किए। साथ ही कहा कि मीडिया सहित अन्य माध्यमों से कई समस्याओं की जानकारियां मिलती रही। उसके समाधान की दिशा में कई कारगर कदम उठाए। धनबाद में उपायुक्त के रूप में काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा।

इसके बाद उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों के साथ औपचारिक मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त किया।

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्रीमती हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवाती की रिपोर्ट..