नया बोर्ड, नया डिसीजन नए सिरे से तय होगा किराया- जिप अध्यक्ष शारदा सिंह…

धनबाद(DHANBAD)15 सितंबर 2023 के बाद जिला परिषद बोर्ड की बैठक नहीं हुई 6 माह से जिप का विकास कार्य लगभग ठप है बोर्ड की बैठक के लिए तत्कालीन डीडीसी समय नहीं दे रहे थे कुछ ना कुछ कारण बात कर बैठक डालते रहे नए डीडीसी ने 29 फरवरी 2024 को बोर्ड की बैठक बुलाने का समय दिया था लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक स्थगित करनी पड़ी जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने बताया कि जिप की सभी परिसंपत्ति को खंगाल जा रहा है पिछले दो बोर्ड में जो भी गलत निर्णय लिए गए हैं उसे बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा

टेक्सटाइल मार्केट जो जिप की संपत्ति है उसका भाड़ा पुराने बोर्ड में नियमों की अनदेखी तय की गई है बोर्ड की बैठक में इस मामले को रखा जाएगा नया बोर्ड नया डिसीजन होगा विवाह भावना हुआ दुकानों को लेकर भी समीक्षा की जाएगी वही आवंटन के नियमों को भी अनदेखा नहीं किया जाएगा यदि नियम विरुद्ध आवंटन किया गया है तो उसे रद्द करके नए सिरे से आवंटित किया जाएगा।

वही जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि कांग्रेस भवन का मामला बोर्ड की बैठक में लाया जाएगा बोर्ड का जो निर्णय होगा उसके अनुसार इस पर निर्णय लिया जाएगा बोर्ड की बैठक के संबंध में उपायुक्त को भी पत्र दिया जाएगा।

NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…