कुलटी, पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 58 के बूथ संख्या 120 शाह मोहल्ला इलाके मे वार्ड के तृणमूल पार्षद संजय नोनिया की पहला पर एक पिसीसी सड़क निर्माण का आधार शिला शुक्रवार को रखा गया, संजय की अगर माने तो वर्षों से इलाके के लोगों की यह मांग थी की उनके इलाके मे स्थित सड़क को पक्कीकरण किया जाए,
जिसके लिये पार्षद संजय नोनिया ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, उप मेयर अभिजीत घटक, वसीमूल हक, चेयरमेन अमरनाथ चटर्जी के से चर्चा करते हुए उनसे सड़क को पक्की करण करने के लिए अपील भी की थी जिस अपील पर सभी ने अपनी मुहर लगा दी और फिर शुक्रवार को सड़क को पक्कीकरण करने के लिये इलाके के तमाम गणमान्य व्यक्तियों व आम जनता के साथ मिलकर संजय नोनिया ने सड़क की आधार शिला रखी, इलाके मे हो रही
इस कार्य को लेकर लोगों ने कहा वह पार्षद संजय नोनिया ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, उप मेयर अभिजीत घटक, वसीमूल हक, चेयरमेन अमरनाथ चटर्जी का शुक्र गुज़ार हैं की उन्होंने उनकी मांग को पूरा किया वहीं इस मौके पर मुख्य रूप से जितेन्द्र नोनिया,नुरुल सेख,बबुआ यादव, अरविंद राम,नूर हसन खान, राजेश टुडू, रामनाथ गिरी, दिनेश नोनिया, धर्म वीर नोनिया, मनोज प्रसाद, सुनील भारती, बिरजू नोनिया, बिनोद साव, संजय नोनिया, जीवन बाउरी, सुभाष माजी, शिशिर मंडल,महिला तरफ से जयश्री बाउरी,मोनीका महाली,सोनम खातून इत्यादि उपस्थित थे
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply