सिंदरी कम्युनिस्ट घोषणा पत्र के 176 वीं वर्षगांठ पर CPI(एम) की ओर से “रेड़ बुक डे”पुस्तकों का सामुहिक रूप से अध्ययन किया…


सिंदरी(SINDRI)
बलियापुर लोकल कमिटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि मार्क्सवाद के अनुसार मानव सभ्यता और समाज को हमेशा से दो वर्गों -शोषक और शोषित- में विभाजित होता है। मार्क्स के अनुसार साधन संपन्न वर्ग ने हमेशा से उत्पादन के संसाधनों पर अपना अधिकार बनाए रखने की कोशिश की तथा बुर्जुआ विचारधारा की आड़ में एक वर्ग को लगातार वंचित बनाकर रखा।

मार्क्सवाद के सात प्रमुख सिद्धांत हैं द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद, ऐतिहासिक भौतिकवाद, अतिरिक्त मूल्य का सिद्धांत, वर्ग संघर्ष, क्रांति, सर्वहारा वर्ग का अधिनायकत्व और साम्यवाद। मार्क्सवाद एक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दर्शन है जो श्रमिकों पर शासक वर्ग के प्रभाव का विश्लेषण करता है, जिससे पता चलता है कि समाज में धन और विशेषाधिकारों का असमान वितरण होता है। यह श्रमिकों को अन्याय का विरोध करने के लिए प्रेरित करता है।

अध्यक्षता गौतम प्रसाद ने किया तथा विकास कुमार ठाकुर, राज नारायण तिवारी, रानी मिश्रा, दीपक बनर्जी, राम लायक राम, शिबू राय ने विचार व्यक्त किया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट…