सिंदरी विधान सभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की नई पहल: नि:शुल्क सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन..


बलियापुर(BALIYAPUR): महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिवाकर महतो द्वारा सिंदरी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बलियापुर प्रखंड की भीखराजपुर पंचायत के पहाड़पुर में खोले गए नि:शुल्क सिलाई, कढ़ाई, और बुनाई प्रशिक्षण केंद्र..

इस पहल के माध्यम से, गांव की वे महिलाएं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, अब सिलाई-बुनाई के कौशल को सीखकर अपने परिवार का आर्थिक सहारा बन सकेंगी।

इस प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से महिलाओं को अपने हुनर को निखारने और जीवन में एक नई दिशा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। दिवाकर महतो की यह पहल समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..