हेमंत सोरेन को जिस जमीन के चलते हुई जेल, अब उसे जब्त कर सकती है ईडी…

रांची(RANCHI) पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कारण, अब ईडी उस 8.46 एकड़ जमीन को अटैच कर सकती है, जिसके चलते सोरेन की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि ईडी पीएमएलए की धाराओं के तहत इस जमीन को जब्त कर सकती है। हेमंत सोरेन इस जमीन के मालिकाना हक से इनकार कर चुके हैं।


उन्होंने कहा था कि ये जमीन भूइहरी नेचर की है और इसकी खरीद बिक्री संभव नहीं। लेकिन ईडी ने जो कागजात और सबूत जुटाए हैं, उससे इस प्लॉट पर अवैध कब्जा और अवैध तरीके से बैंक्वेट हॉल बनाने की बात सामने आई है। आर्किटेक्ट और व्यवसाय बैकग्राउंड से आने वाले विनोद सिंह के फोन से 201 पेज की चैट ईडी ने रिट्रीव की थी ।इससे खुलासा हुआ था कि इस जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनाने के लिए नक्शा तैयार किया जा रहा था।

पहली बार अप्रैल 2023 में जब पूर्व डीसी छवि रंजन समेत राजस्व कर्मचारी के यहां जमीन घोटाले में छापेमारी हुई थी, तब भानु प्रताप ने खुलासा किया था कि 8.46 एकड़ बरियातू के बडगाई अंचल में स्थित जमीन का कनेक्शन हेमंत सोरेन से है ।भानु प्रताप के ठिकानों से ईडी ने 17 ट्रंक कागजात भी बरामद किए थे

और 11 फाइलें जब्त की थीं। इस जमीन की जमाबंदी हाल ही में राजकुमार पाहन के नाम की गई है। भानु प्रताप के पास से मिले नक्शे से भी ईडी को लीड मिली कि यहां बैंक्वेट हॉल बनाए जाने की तैयारी थी. लिहाजा अब ईडी ने उस जमीन को अटैच करने की तैयारी की है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऑर्डर सामने नहीं आया है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *