आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल गोपालपुर के कुमरपुर इलाके मे स्थित होटल राज राजेश्वरी मे नियामतपुर चक्रवर्ती पाड़ा के रहने वाले रोहन प्रशाद राम नामक 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है,
सूत्रों के अनुसार रोहन होटल के रूम नंबर 306 मे किसी युवती के साथ आया था और एक रूम मे वह दोनों रुके हुए थे जिसके बाद अचानक से कुछ लोग होटल मे पहुँचे और रोहन के सिर मे गोली मार दी और फरार हो गए,
वहीं घटना की खबर सुन मौके पर आसनसोल साऊथ थाना पुलिस पहुँच गई और शव को अपने कब्जे मे लेकर अस्पताल आसनसोल जिला अस्पताल पॉस्मार्टम के लिये भेज दी है, और मामले की छानबीन मे जुट गई है, पुलिस ने इस मामले मे किसी को अपने हिरासत मे लिया है या फिर नही इसका कोई भी जानकारी पुलिस नही दे रही है, और ना ही रोहन के साथ आई उस युवती का ही कुछ अता पता चल पा रहा है,
फिलहाल पुलिस ने बताया है की जाँच चल रही है जाँच के बाद कुछ भी स्पष्ट रूप से बताया जाएगा, वही घटना की घबर सुन कुमरपुर इलाके के लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है, उनका आरोप है की बिना पहचान पत्र के इस होटल मे आए दिन सौ से भी ज्यादा लड़के लड़कों की जोड़ी आती है, जिससे पूरा इलाका गन्दगी मे तब्दील हो गया है
NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Leave a Reply