भाजपा ने बंगाल के मुर्शिदाबाद जगन्नाथ मंदिर से की शुरुआत
पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद, 22 जनवरी को अयोध्या श्री राम मंदिर मे होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पुरे देश मे जोर शोर से चल रही है, हर कोई उस इतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है,
ऐसे मे प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के तमाम मंदिरों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 9 दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरुआत रविवार सुबह से शुरू हुई है, जिस अभियान मे भाजपा के तमाम नेता और कर्मी अपने -अपने इलाकों के मंदिरों की साफ-सफाई मे जुट गए हैं, अगर हम पश्चिम बंगाल की बात करें तो पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और सुवेंदु अधिकारी अपने समर्थकों के साथ मुर्शिदाबाद के जगन्नाथ मंदिर पहुँचे
और मंदिर मे स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और यह कहा की 22 जनवरी को अयोध्या श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है इस लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पुरे देश के मंदिरों के साथ -साथ राज्य के मंदिरों मे भी स्वच्छता अभियान चलाई जा रही है, उन्होने कहा 22 जनवरी को हर मंदिरों मे सुंदर कांड पाठ, हनुमान चालीसा, भजन कृतन होगी
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Leave a Reply