धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खनन टास्क फोर्स ने बीती रात लगभग 1:30 बजे के आसपास कतरास थाना क्षेत्र के काको चौक के पास खान निरीक्षक श्री बिनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में औचक जांच अभियान चलाया।
इस संबंध में खान निरीक्षक ने बताया कि औचक जांच अभियान के दौरान कोयला लदे 6 वाहनों को अवैध रूप से कोयला का परिवहन करते पाया गया। सभी वाहनों को जब्त कर कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर खनीज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply