दुर्गापुर(DURGAPUR): पश्चिम बंगाल दुर्गापुर के वार्ड संख्या 37 के डिटिपिसी कलॉनी इलाके मे डिवीसी की जमीन पर अवैध रूप से करीब 40 से 50 साल से रह रहे सैकड़ों लोगों ने डिवीसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,
डिवीसी अपनी जमीन को चिन्हित कर उक्त जमीन पर पिलर लगाने का काम करवा रही थी तभी अचानक से डिवीसी की जमीन पर रह रहे लोगों की नजर उनपर पड़ गई
जब उन्होने उक्त जमीन पिलर लगाने का कारण पूछा तो पिलर लगाने वाले कर्मियों ने बताया की उक्त जमीन पर डिवीसी अपने प्लांट का विस्तार करेगी इस लिये कंपनी अपने जमीन को चिन्हित कर पिलर लगाने का कार्य करवा रही है,
जिसके बाद सालों से डिवीसी की जमीन पर रह रहे लोगों ने डिवीसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पूर्णवास की मांग करने लगे,
साथ मे वह अपने परिवार के साथ धरने पर बैठकर यह कहने लगे जबतक उनको पूर्णवास नही मिल जाता तबतक वह धरने से नही हटेंगे इस बिच मौके पर पुलिस भी पहुँच गई और उनको धरना से हटाने का प्रयास किया पर प्रदर्शन कारी नही माने और उक्त जमीन पर डिवीसी द्वारा लगाई गई पिलर को गिराने का प्रयास किया

Leave a Reply