बागडिगी बस्ती के 5 हजार ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने की दी चेतावनी, कहा पानी नहीं तो वोट नहीं…

धनबाद(DHANBAD) धनबाद जिला प्रशासन शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर लगातार अभियान चला रहे और लोगो से अपील भी कर रहे हैं। चुनावी प्रचार के शोर में अब चुनाव बहिष्कार के नारे भी सुनाई पड़ने लगे हैं। इसी बीच झरिया विधानसभा अंतर्गत बागडिगी बस्ती के लगभग 5 हजार ग्रामीणों ने सरकार के उदासीन रवैया के कारण मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है. “

पानी नहीं तो वोट नहीं” आंदोलन कर रहे हैं. कहते हैं ग्रामीण प्यास बुझाने के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर हैं. कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार भी लगाई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका, जिसके बाद इन लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है. ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर पानी, सड़क और बिजली नही तो वोट नहीं के खिलाफ नारे बाजे भी की. वही दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से हम सभी ग्रामीण जल संकट सें जूझ रहे हैं. हालात यह है कि बस्ती में पीने का पानी नहीं होने के कारण इधर उधर भटकते हुए तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है,

जार का पानी खरीद कर गुजर बसर करने को मजबूर हैं. बस्ती के ग्रामीण नयन चक्रवर्ती ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैया के कारण बागडिगी बस्ती के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। बस्ती में न सही से सड़क है न ही बिजली पानी हैं। साथ ही बीसीसीएल की तानाशाही रवैया से हमलोग परेशान हैं बरारी बस्ती में एक मात्र सरकारी सड़क था बीसीसीएल ने वहा बेरियर लगा दिया है इमरजेंसी एंबुलेंस बस्ती में नही आ सकता हैं। पानी, नाला, बिजली, सड़क की समस्या को दूर नहीं करने पर मतदान बहिष्कार कर रहे है।

NEWS ANP के लिए झरिया से सिंधु कुमार की रिपोर्ट…